About Me

Curious at life, evolved with molecular and synthetic media. Author? Researcher? Academician? Writer? Science Communicator?

Tuesday, January 2, 2024

यूनिवर्सिटी की सैर पे चलें? 2

पहले भी बताया, दुनियाँ भर में यूनिवर्सिटी का ये जहाँ बड़ा ही खास है। कितना कुछ कहता है, बिन कहे। कितना कुछ सुनाता है, बिन सुनाए। कितना कुछ अहसास कराता है, बिन पास हुए। ये सिर्फ मोटी-मोटी किताबों, लम्बे-लम्बे बोर लेक्चर्स और पढ़ाकू टाइप, वो मोटे-मोटे चश्मों वाला चास्मिस जहाँ ही नहीं है। और भी बहुत कुछ है इसमें, हर किसी के लिए। और हर तबके के लिए।      

Study with US? In Europe? (या Study with Europe in US?) 

वैसे, आज इस पोस्ट में जिस यूनिवर्सिटी का या जगह का जिक्र करने जा रही हूँ, वहाँ मैं कैसे पहुँची? US के बाद, Europe मेरी पसंदीदा जगहों में से रहा है। अमेरिका और यूरोप और वो भी सारा नहीं, बल्की कुछ ही हिस्सा। इनसे आगे दुनियाँ को जानने की कभी कोशिश ही नहीं की। पता ही नहीं था की संसार, इनसे थोड़ा आगे भी है और अलग भी। या दोस्तों का दायरा या सीनियर, बैचमेट या जूनियर, इन्हीं दो महाद्वीपों पे फैले हुए थे, शायद इसलिए। हालाँकि, अब जब ऑनलाइन दुनियाँ की सैर पे हूँ, खासकर यूनिवर्सिटी की, किसी खास उद्देश्य से तो पता चला जहाँ इससे आगे भी रोचक है। जैसे ऑस्ट्रेलिया। या शायद अफ्रीका भी?

मगर अभी चलते हैं, थोड़ी CID पे? कहाँ?

आप किसी CID सीरियल पे ना पहुँच जाना? 


जैसे तस्वीरें भी बोलती हैं?
राज कैसे-कैसे खोलती हैं?  
आपको ये देखकर क्या समझ आ रहा है?
कहाँ की तस्वीर है ये? 
(बताती हूँ आगे किसी पोस्ट में, तब तक आप बताने की कोशिश करो)  

मैं यहाँ कैसे पहुंची? ऐसे ही थोड़ा Evolutionary Search के दौरान। जब रिसर्च करते हैं तो अपने रिसर्च के विषय पे, रिसर्च पेपर पढ़ने होते हैं, उस विषय को जानने के लिए। कौन-कौन और कहाँ-कहाँ उस विषय पे शौध कर रहा है? कितना उस विषय पे हो चुका? क्या-क्या अभी जानना बाकी है? और उस बाकी को कैसे जाना जा सकता है? ऐसी खोजबीन में अगर विषय आपकी रुचि का है तो वो बोरिंग नहीं रहता। बल्की रोचक बन जाता है। ऐसे, जैसे कोई खोजी कुत्ता या जासूस या गुप्तचर काम करता है। शोध का मतलब ही खोज होता है। क्या खोज थी वो? किस, किस स्टुडेंट ने उसपे क्या-क्या काम किया? इस यूनिवेर्सिटी में भी कोई काम हो रखा है क्या उसपे? 

आपको पढ़ने को पेपर्स या thesis या dissertation देने की बजाए, अगर कोई "बूझो तो जाने", जैसे पहेलियाँ (riddles) दे तो? शायद, इसी को पढ़ाई कहते हैं और इसी को रिसर्च?

मतलब, ढूँढ़ते रह जाओगे।    

No comments:

Post a Comment