About Me

Curious at life, evolved with molecular and synthetic media. Author? Researcher? Academician? Writer? Science Communicator?

Thursday, August 24, 2023

Smart Craft and Draft?

 आओ छुपम-छुपाई खेलें --

यूनिवर्सिटी या शायद कहना चाहिए की कोई एक पार्टी, हाथ धो के पीछे पड़ी हुई थी, कैंपस हाउस की चाबी दो और यहाँ से निकलो। 
Regination के 6 महीने बाद यूनिवर्सिटी के लिए कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, अगर उस फैकल्टी का सामान कैंपस हाउस में रखा है और वो छोड़ नहीं रहा तो सामान उठवा के किसी स्टोर में चलता कर दें। और उसकी saving उसे देकर चलता करें। मगर यहाँ ऐसा नहीं हुआ। क्यों ? मामला, लूट, कूट, पिट के Enforce कर के Regination लेने का है। उसपे, टेढ़ी पॉलिटिक्स है।  

जो भी था Regination के लगभग दो साल बाद, हालातों के मध्यनजर, मैंने मई 2023 में घर की चाबी भी दे दी।  मगर आज तक कोई जवाब नहीं। कोई पूछे क्यों? अब क्यों अटकाए बैठे हैं? 20 जून को एक mail किया था authorities को। तकरीबन एक महीना पहले, 24 या 25 को शायद, इसीलिए रजिस्ट्रार से भी मिली थी। और रजिस्ट्रार सर ने बोला था, "मैडम, 5-7 दिन और लगेंगे।" एक महीने से भी ऊप्पर हो गया उस बात को भी। 11-अगस्त को फिरसे ईमेल किया था, मगर कोई जवाब नहीं। आखिर चाहते क्या हैं ये लोग और चल क्या रहा है?

इस दौरान कुछ अजीबोगरीब इमेल्स मिली। एक, ऐसा लग रहा था जैसे डायरेक्टर ने की हो। बाद में जब अजीबोगरीब जवाब पढ़ा और ध्यान से ईमेल id देखी तो समझ आया की ये तो fraud id है, जो डायरेक्टर का नाम और designation प्रयोग कर रहे हैं। 

फिर एक ईमेल VC ऑफिस से मिली। वही कोढ़-सा मामला। उसके बाद, कहीं से, जहाँ मैंने दो-एक साल पहले अप्लाई किया था। जिसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मगर, पता नहीं क्यों 
 
      
 
अभी के लिए इतना ही। बाकी फिर कभी। 

No comments:

Post a Comment