About Me

Curious at life, evolved with molecular and synthetic media. Author? Researcher? Academician? Writer? Science Communicator?

Thursday, April 6, 2023

Mind Programming and Editing Tricks-1 (राशि (Horoscope))

क्या आप राशि में विश्वास रखते हैं? 

नहीं 

अरे बड़े काम की होती है और सही बताती हैं 

अच्छा 

हाँ !

लो ज्ञानी जी हो गयी शुरू, राशियों का ज्ञान देने। एक-एक करके 12 की 12 का दे डाला। किस राशि की किस राशि से ज्यादा बनती है और किससे कम। और किससे बिल्कुल भी नहीं बनती। 

अब तो रोज अख़बार का वो पन्ना पढ़ा जाने लगा। 

कहीं पे, पटाओ अभियान शुरू हो रखा था, या शर्त लगी थी शायद। 

लड़की को डराने, पहले कुछ आवाराओं को भेजो और फिर खुद सुरक्षा दिवार बनके पहुँचों। 

जो अख़बार पढ़ा जा रहा था, उसकी भी जानकारी थी। और उस अख़बार में जानकार भी। अब राशि भी काम आने लगी। 

और शर्त जीत गए। 

ऐसे ही कितने ही तरीक़े हो सकते हैं Manifestation और Manipulations के ? ये तो बच्चों वाली-सी Trick है। नहीं?

तो सोचो, किसी का किसी आस्था या धर्म-जैसी श्रद्धा में विश्वास का प्रयोग या दुरूपयोग करके कैसे-कैसे और कितनी आसानी से दिमाग घुमाया जा सकता है? राजनीति में उसका दुरूपयोग सबसे ज्यादा होता है। इसीलिए बचना होता है, किसी भी अंधभक्ति से। 

No comments:

Post a Comment