Electric Meter Drama 31.8.2026
मैं पास में ही एक चाचा के घर गई हुई थी क्यों? एक इंसान ने कुछ महीने से शायद शराब छोड़ी हुई थी या कहो वो पहले वाले हाल नहीं अब नहीं। मगर रक्षाबँधन वाले दिन के बाद अचानक घर आना बँध फ़ोन उठाना भी बँध लो। फिर पकड़ लिया लगता है? ख़ास म ख़ास पार्टी वालों ने? चाची चाचा उधर जाते हैं जहाँ वो रहता है तो सोचा खबर ले लूँ। वापस घर की तरफ आई तो गली में भीड़ और शोर काफ़ी तार भी पड़ी हैं गली में एक से पूछा भैया मीटर लगा रहे हो? हाँ। मेरे यहाँ भी लगना है क्या? दीदी हमें तो पता नहीं उधर हैं ना वो उनसे पूछ लो भाई के घर की तरफ ईशारा करके। मैं उधर गई बैठक में कई बैठे हुए हैं मैंने एक से पूछा भैया, उधर घर का भी लगना है क्या? कोई जवाब नहीं। दूसरे से पूछा नहीं वहाँ का नहीं लगना। क्यों? और लो जी भड़ाम भड़ाम शुरु। सारा लिखना शायद काफी पड़ जाएगा किसी पे? और क्यों? या क्या फ़र्क पड़ता है? इत...