जंतर मंतर?
या जंतर मन्त्र तंत्र?
यहाँ स्क्रिप्ट लिखे जाते हैं?
सरकारों को हिलाने के?
नहीं
शायद गिराने के?
इसलिए
सरकारें डरती हैं?
यहाँ होने वाले किसी भी विरोध से?
जंतर मंतर?
जंतर मंतर नहीं है
ये खास तरह का तंत्र है
जहाँ तांत्रिक विधा मिलकर
गुप्त तरीक़े से
कोई सामाजिक सामान्तर घड़ाई घड़ती है
और?
तख़्ता पलट कर देती है?
ये ताँत्रिक विधा क्या है?
वो जो आप सोचते हैं?
झाड़ फूँक?
टोने टोटके?
या पढ़े लिखे
और कढों द्वारा
ख़ास तरह की
सामाजिक सामान्तर घड़ाईयाँ?
ऐसी घड़ाईयाँ
जिनका स्क्रिप्ट
ख़ास जानकारों द्वारा लिखा जाता है
वो ज्यादातर फाइल्स से चलता है
और समाज के उस आख़िरी हिस्से तक
उनकी ज़िंदगी के
हर पहलू को छूता है
कहीं ज़िंदगियाँ सवाँरता है
और कहीं ज़िंदगियाँ बिगाड़ता है
बुरे सिस्टम में
कहीं बहुत ज़्यादा देता है
और कही बहुत ज़्यादा छीन लेता है
किसी भी अच्छे सिस्टम में
सबके लिए कुछ न कुछ अच्छा होता है।
जानते हैं आगे
सामाजिक सामान्तर घड़ाईयोँ वाले इस जहाँ को।
No comments:
Post a Comment